विद्यार्थियों ने जानी ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने के लिये ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन संबंधी प्रशिक्षण केन्द्र प्रारम्भ किए गए हंै। ये केन्द्र जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर तथा विधानसभा टिमरनी में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में स्थापित किए गए हंै। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिले के सभी महाविद्यालयों के एनएसएस प्रभारी और मतदाता परिसर दूत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिला मुख्यालय में पहुंचकर ईवीएम और वीवीपैट की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और सभी विद्यार्थियों ने अपना अपना मत डाल कर वीवीपैट में डाले गए मत का सत्यापन भी किया। इसके बाद संयुक्त कलेक्टर श्री केसी परते द्वारा भी विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!