जेल में बंदियों से की पूछताछ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर तलाशी की गई। एडीएम डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा , आशीष खरे एसडीएम, श्रीमती राजेश्वरी महोबिया एएसपी, श्रीमती अर्चना शर्मा एसडीओपी, सुभाष पाटिल, आरके झरवड़े तहसीलदार, रजनी सिंह आरआई, प्रधान आरक्षक एवं 3 आरक्षक के साथ जेल का निरीक्षण किया। सभी बैरकों में बंदियों से भोजन, मुलाकात एवं मेडिकल सुविधा के संबंध में पूछताछ की गई एवं भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। बंदीयों द्वारा पूछताछ में प्रतिदिन दिए जाने वाले नाश्ता एवं दाल,चावल, सब्जी एवं रोटी के संबंध में जानकारी दी। प्रात: प्रतिदिन प्रार्थना के बाद योगा करना बताया। पुरूष बंदी एवं महिला बंदियों से उनकी समस्या के बारे में पूछा, बंदीयों ने किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं बताई। बंदीयों के समान की भी तलाशी ली गई। जेल अस्पताल देखा, फार्मासिस्ट से डॉक्टर, बीमार बंदी एवं दवा के बारें में पूछा, दवाईयां देखी। फर्मासिस्ट में प्रति सप्ताह चिकित्सा अधिकारी द्वारा विजिट किया जाना एवं स्टॉक में पर्याप्त दवाईयों होना बताया। वर्तमान में कैन्सर, एचआईवी, एवं टीवी आदि गम्भीर बीमारी के बंदी नहीं होना बताया। ईई,पीडब्ल्यूडी को जेल की आवश्यकताओं एवं आवश्यक कार्यो को कराने का भी निर्देश दिया।

114 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!