यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 32 स्थित लिंक रोड का दृश्य है। जहां सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर पर प्रचार सामग्री लगा रखी है। जिसके चलते लोगों का आते-जाते समय ध्यान भटक जाता है। जानकारी के अनुसार शहर के इस स्थान के अलावा अन्य जगहों पर भी यही हाल है। जहां लोगों ने शसकीय संपत्ति को अपनी संस्थाओं के प्रचार-प्रसार के लिये इस्तेमाल कर रहे हें। जिस पर कोई खास ध्यान नही दिए जाने के कारण ऐसे लोगों के हौंसलें बुलंद हैं। इस बारे में लोगों का कहना है कि जब मुफ्त में प्रचार हो रहा है तो कोई भी क्यों खर्च करेगा। जबकि इसी तरह के होर्डिंग्स बाजार क्षेत्रों में लगवाने के लिये एक हजार से दो हजार रूपये तक व्यय होता है। जिससे बचने के लिये संबंधितों ने लंबे समय से ये इंजताम कर रखा है। परंतु कई जगहों पर इन्हीं प्रचार सामग्रियों के चलते अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। क्योंकि सड़क के अत्यधिक नजदीक होने के कारण उस ओर ध्यान बरबस खींचा जाता है। लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे स्थानों को चिन्हत कर वहां से प्रचार सामग्री हटवाई जानी चाहिये, ताकि सुरक्षित आवागमन में किसी तरह की अड़चन ना हो। फिलहाल इन सबके अभाव में लोग दो टूक कह देते हैं, कि यह बात गलत है।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!