पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेला 22 अगस्त को  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला 22 अगस्त को होगा। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मणसिंह सिलोटे ने बताया कि यह रोजगार मेला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। इस मेले में मशीन ऑपरेटर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, फील्ड ऑफिसर तथा बीमा एजेन्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 5वीं से 12वीं तथा आईटीआई प्रशिक्षित होना निर्धारित है। इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज लाकर रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हंै। इसके लिए कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

138 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!