5 प्रकरण बनाए, अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

 

अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने अवैध मंदिरा के विक्रय, संग्रहण व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत खिरकिया के ग्राम सारसूद, मोरगढ़ी, रूनझुन एवं चारूवा में दबिश देकर कुल 22 पाव देशी मदिरा प्लेन, 9 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब तथा 210 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए।

94 Views

Leave a Reply