समारोहपूर्वक मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाए, इसके लिए अधिकारीगण अभी से आवश्यक तैयारियां करें। यह निर्देश अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने बैठक में निर्देश दिए कि मिडिल स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी संबंधित अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पालन करें। अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती महोबिया के साथ मिडिल स्कूल ग्राउण्ड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!