यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के खंडवा बायपास पर वेयर हाउस के ठीक सामने का दृश्य है। जहां कुछ महिनों पहले एक तेज रफ्तार वाहन ने बिजली का खंबा क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसका अव तक सुधार कार्य नही हुआ है। जिसके चलते अप्रिय घटना का डर बना रहता है। ऐसा इसलिये, क्योंकि टक्कर के बाद खंबा सड़क की तरफ झुक गया है। यही वजह है कि आमने-सामने से वाहन क्रास होते समय वे खंबे के नजदीक पहुंच जाते हैं। इस बारे में नागरिकों का कहना है कि टक्कर लगने के बाद खंबा कमजोर हो गया है, जो हवा-आंधी दौरान गिरने की कगार पर है। जिसे समय रहते ठीक करने की आवश्यकता है। लेकिन ऐसा होता हुआ दिखाई नही दे रहा है। क्योंकि ये मामला करीब 4-5 महिने पुराना है। उन्होंनें यह भी बताया कि इसी लाइन में एक ओर खंबा बदलने लायक है, वह भी वाहन हादसे में तिरछा हो गया है। जिनको देखकर हर कोई ये कहता है, कि यह बात गलत है।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!