यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह इन्दौर-बैतूल नेशनल हाइवे पर कबीट वाला नाला के पास का नजारा है। जहां आवारा मवेशियों के झुंड जगह-जगह बैठे दिखाई देंगे। जिसके चलते हाइवे पर वाहन चालकों को खसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर हंडिया तहसील अंतर्गत आने वाले इस गांव में आवारा मवेशियों की धरपकड़ को लेकर कोई पहल नही की जा रही है। परिणामस्वरूप हाइवे से लगे खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं रात-अंधेरे वाहन दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। बता दें कि हंडिया से लेकर कुसिया तक आवारा मवेशियों की मानो जमघट लगता है। जिनकी धमाचौकड़ी से क्षेत्रीय किसान खासे हलाकान है। मवेशियों की वजह से फसल उजड़ने का डर लाजमी है। यही कारण है कि कई किसान रतजगा को विवश हैं। जानकारी के अनुसार आवारा मवेशियों की वजह से हंडिया के अलावा मालपौन, मैदा, बागरूल और कुसिया के लोग सर्वाधिक परेशान हैं। इस समस्या को हंडिया के लोगों ने पूरजोर तरीके से उठाया था। साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधी तथा प्रशासनिक अधिकारियों को समय-समय पर अपनी पीड़ा भी बताई। लेकिन कोई समाधनजनक कार्रवाई नही हुई। जिसके चलते ये समस्या दिनों दिन ओर ज्यादा गहराती जा रही है। जिसे देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!