यह बात गलत है….

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के प्रताप कालोनी का दूश्य है। जहां दूर-दूर तक केवल गंदगी पसरी है। जिसके चलते स्थानीय रहवासियों का बुरा हाल है। जबकि इस संबंध में वार्डवासी कई दफा शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इस समस्या का कोई समाधान नही हुआ है। परिणाम स्वरूप बारिश के दिनों में बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। वार्डवासी अजय गोरखे ने बताया कि हाल ही में लिखित शिकायत की है। क्योंकि विगत दिनों मूसलाधार बारिश दौरान लोगों के घरों में पानी भरा गया था। इसकी मुख्य वजह यहां का ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम है। जिससे पानी की निकासी में अड़चने पैदा होती हंै। उन्होंनें यह भी कहा कि इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि को मानो खैर-खबर तक नही है। जबकि वार्डवासियों के हितार्थ खाली भूखंड में जमा हो रहे पानी का पुख्ता इंतजाम किया जाना चाहिये। लेकिन इन सबके अभाव में लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

327 Views

Leave a Reply