यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 16 का दृश्य है। जहां सड़क पर लंबे समय पड़ा मटेरियल अब तक नही हटाया गया है। जिसके चलते राहगिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मार्ग पर अव्यवस्थाओं के चलते पानी की निकासी पर बुरा असर दिख रहा है। जिस पर संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नही है। परिणामस्वरूप जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। खासकर रात के समय आते-जाते वक्त खासी दिक्कतें होती हैं। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य तथा तोड़फोड़ का काम प्राय: हर जगह होता दिखेगा। लेकिन ऐसा भी क्या काम जो लोगों को तकलीफें दें। जरूरी है कि आवागमन के लिये जगह छोड़ी जाए। वहीं समय-समय पर मटेरियल को व्यवस्थित कराया जाए। ताकि स्थानीय रहवासियों के साथ-साथ राहगिरों को असुविधा ना हो। परंतु यहां उसके ठीक विपरीत दिख रहा है। जब, मटेरियल को यहां डालने के बाद मानों इसकी सुध नही ली है। स्थिति यह है कि हर आता-जाता व्यक्ति यही कहता है, कि यह बात गलत है।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!