आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के प्रताप टॉकीज इलाके का दृश्य है। यहां गणेश मंदिर के पीछे या यूं कहें कि विद्युत वितरण कंपनी के पुराने गेट के पास यह हालत है। जो आसपास के दुकानदारों के साथ-साथ विद्युत दफ्तर पहुंचने वाले लोगों की परेशानी बना हुआ है। दरअसल, इलाके में शौचालय का इंतजाम ना होने के कारण लोग इसी गली में गंदगी फैला रहे हैं। जबकि अगले चौराहें पर सुलभ काम्पलेक्स बना हुआ है। परंतु थोड़ा दूर होने की वजह से लोग वहां आने-जाने में परहेज करते हैं। इस बारे में दुकानदारों ने कहा कि दुकान तथा एमपीईबी के बीच से यह गली गुजरी है। जहां गदंगी का अंबार लगा हुआ है। इसकी मुख्य वजह नियमित साफ-सफाई का अभाव है। लोगों ने व्यस्ततम चौराहें पर इस अव्यवस्था को दूर करने की मांग की है। क्योंकि, यहां का ये हाल देखकर लोग दो टूक कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

