यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के सिविल लाइन इलाके का मामला है। जहां सड़क के ठीक किनारे पर गहरा गड्ढा है, जो कोई महिने-दो महिने की बात नही, बल्कि लंबे समय से यही हाल है। जबकि आसपास अधिकारी-कर्मचारियों के आवास हैं, वहीं आदिवासी बालिका छात्रावास की छात्राएं भी इसी मार्ग से आना-जाना करती है। बावजूद इस समस्या का स्थाई समाधान नही किया जा सका है। जिसके चलते नियमित राहगिरों के साथ-साथ बाहरी लोगों के दुर्घटना का शिकार बनने की आशंका बनी हुई है। जिस पर जिम्मेदारों का मानो ध्यान तक नही है। इस बारे में स्थानीय रहवासियों का कहना है कि गड्ढा सड़क के ठीक बाजू में होने की वजह से सावधानी बरतना पड़ता है। क्योंकि गड्ढे के अलावा मौके पर फर्सी भी पड़ी है। जिसके चलते अप्रिय हादसे का डर लाजमी है। यही कारण है कि बच्चों को आते-जाते वक्त इस बात का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। अन्य लोगों ने कहा कि इतने दिनों से यह समस्या बरकरार है। लेकिन किसी ने इसकी सुध तक नही ली। वह भी तब, जब आसपास सड़क निर्माण समेत अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी निवासरत हैं। दफ्तर आते-जाते समय उनकी नजर इस समस्या की तरफ पड़ी या ना पड़ी ? ये सवाल विचारणीय है। क्योंकि लंबे समय से इस गड्ढे को देख-देखकर लोग भी कहने लगे हैं, कि यह बात गलत है।

279 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!