अनोखा तीर हरदा। ऐसा लगता है कि स्थानीय नगरपालिका का काम शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं देना नहीं, बस नागरिकों से टैक्स वसूलना भर है। यही वजह है कि शहर के प्रमुख सुभाषचन्द्र बोस बस स्टैंड पर पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। यहां पास में ही जिला चिकित्सालय से रेलवे स्टेशन के बीच मेन रोड की भी कई जगह मर्करी लाइट बंद है। इससे सुबह-सुबह रेल्वे स्टेशन तरफ मार्निंग वॉक जाने वाले राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। वहीं रात्रि में चोरों और असामाजिक तत्वों की मौज हो जाती है। इस ओर नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया को चाहिए कि वे इस बारे में नगर पालिका के अमले को जरूरी निर्देश दें। ताकि शहर की बिगड़ती व्यवस्था में सुधार आ सके।
91 Views

