दिशा की बैठक सांसद उइके की अध्यक्षता में 18 जुलाई को  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशाÓ की बैठक 18 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे से आयोजित होगी। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि यह बैठक सांसद बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र डीडी उइके की अध्यक्षता में जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में होगी। बैठक में लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, सुगम्य भारत अभियान, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मनरेगा योजना, स्वच्छ भारत कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मध्यान्ह भोजन, जल जीवन मिशन सहित केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा सांसद श्री उइके द्वारा की जाएगी। कलेक्टर श्री गर्ग ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!