अनोखा तीर, टिमरनी। आज वार्ड क्र10 में नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज व वार्ड पार्षद पुनीत जायसवाल की उपस्थिति में सीसी रोड निर्माण कार्य का ले आउट डाला गया। रोड की नापती कर चूने से लाईन डाली गई। यह सड़क इब्राहिम तेली के घर से इतवार चौक तक बनेगी। यह रोड विगत कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ था। जिससे बारिश के दिनों में कीचड़, गंदगी बनी रहती है। वार्ड पार्षद श्री जायसवाल के प्रयासों इस सीसी सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली है। इसका निर्माण कार्य लगभग 16 लाख से किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड पार्षद श्री जायसवाल ने नप अध्यक्ष के साथ वार्ड क्र.10 से लगी भयली पुलिया का भी निरीक्षण किया। नप अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से क्षतिग्रस्त पुलिया के सुधार कार्य के निर्देश दिए।
104 Views

