Skip to content
Saturday, 31 October 2026
देवास

यात्री बस पर पथराव, कांच फूटे, ड्राइवर को भी आई चोंट

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। जिले पिछले चार दिनों में लंबे रूटों पर चलने वाली दो यात्री बसों पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया। यात्री बसों में बदमाशों ने बस के आगे के कांच पर पथराव किया। जिससे बस के आगे के कांच क्षतिग्रस्त हो गए। पहले वाले केस में बस के ड्राइवर को हल्की चोंट भी लगी थी। शुक्रवार रात फिर से अज्ञात युवकों ने शंकरगढ़ क्षेत्र में एक लंबे रुट पर चलने वाली चलती हुई बस पर पथराव किया। अगर बस बेकाबू होती तो बड़ा हादसा होने का अंदेशा भी था। पिछले दिनों आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर देर रात करीब 3 बजे सूरत से कानपुर की ओर जा रही भदौरिया लिखी बस पर देवास से 10 किमी दूर सिया क्षेत्र में बदमाशों ने बस के आगे के कांच पर पथराव किया। जिसमें चालक को हल्की चोंट भी लगी। सूचना मिलने पर बैंक नोट प्रेस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। दूसरा मामला शनिवार अलसुबह का है। जिसमें अज्ञात लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत आने वाले शंकरगढ़ स्थित बायपास पर बस के आगे वाले कांच पर पथराव किया। जिसके कारण बस का आगे का कांच टूट गया। मौके पर कांच भी बिखरे पड़े हुए है। बताया जा रहा है कि यह बस भोपाल मार्ग की और से इंदौर जा रही थी। जिसमें यात्री सवार थे।

264 Views
What do you think?

Leave a Reply