Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

कर्नाटक के दौरे पर पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त

1 min read
Text Size:

बेलगावी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के दौरे पर है, जहां पीएम मोदी ने राज्य की जनता को हजारों करोडों रुपये की कई परियोजनाओं की सौगातें दी, जिसमें पीएम मोदी ने बेलगावी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की है। वहीं पीएम मोदी ने बेलगावी में 2,700 करोड़ से अधिक मूल्य की बहु-विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ ही पुनर्विकसित बेलगावी रेलवे स्टेशन भवन को राष्ट्र को समर्पित किया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आजकल हमारे देश में, कर्नाटक में स्टार्टअप्स की बहुत चर्चा होती है। मगर हम देखने पर तब बेलगावी में 100 साल पहले ही स्टार्टअप्स की शुरूआत हो गई थी और तभी से बेलगावी अनेक प्रकार की उद्योग के लिए इतना बड़ा बेस बन गया है। आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है उनसे बेलगावी की विकास में नई गति आएगी। सैंकड़ों करोड़ रुपए के परियोजनाओं कनेक्टिविटी, पानी की व्यवस्था से जुड़े हैं। आप सभी को इन सभी विकास की योजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply