Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
खरगोन

1 लाख 72 हजार 883 किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि पहुँची

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

खरगोन- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देशभर के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के किसानों के खातों में 13 वी क़िस्त अंतरित की। इस योजना में खरगोन जिले के 1 लाख 72 हजार 883 किसानों के खाते में राशि अंतरित हुई है। 19296 किसानों की इकेवायसी पूर्ण नहीं होने से इन किसानों के खातों में राशि प्रदान नही हुई है। स्वामी विवेकानन्द सभागृह में सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित हुए इस कार्यक्रम को देखा व सुना गया। यहाँ सांकेतिक रूप से तीन किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, सांसद प्रतिनिधि कल्याण अग्रवाल, तहसीलदार योगेन्द्र मौर्य, एसएलआर पवन वास्केल सहित अन्य जनप्रतिनिधी व हितग्राही उपस्थित रहे।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply