Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल

एनीमिया मुक्त युवा अभियान : ग्राम केलापुर निवासी करिश्मा धुर्वे का बढ़ा हीमोग्लोबिन

2 min read
Text Size:

बैतूल- एनीमिया मुक्त युवा  अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहरा के स्वास्थ्य दल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम खंडारा में एनीमिया की जांच हेतु सभी बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती चंद्रकला गायकवाड़ ने 6 जनवरी 2023 को बच्चों की जांच के दौरान कक्षा 12वीं में अध्ययनरत कु. करिश्मा पिता श्री धारा सिंह धुर्वे उम्र 17 वर्ष निवासी केलापुर के हीमोग्लोबिन की जांच की। स्क्रीनिंग के दौरान करिश्मा का हीमोग्लोबिन 5.4 ग्राम, वजन 40 किलोग्राम एवं ऊंचाई 161 सेंटीमीटर दर्ज की गई ।
करिश्मा का हीमोग्लोबिन कम होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया। जिला चिकित्सालय में 20 और 22 जनवरी को 3 यूनिट रक्त चढ़ाया गया एवं 23 जनवरी को करिश्मा की जिला अस्पताल से छुट्टी की गई। रक्त चढऩे के बाद करिशमा का हीमोग्लोबिन बढक़र 10.4 ग्राम हो गया। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा करिश्मा के परिवारजन को करिश्मा को आयरन युक्त भोजन खिलाने की सलाह दी गई तथा साफ सफाई के बारे में समझाया गया।
करिश्मा के हीमोग्लोबिन के स्तर में हुए सुधार से करिश्मा के परिजन प्रसन्न हैं और कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशन में संचालित इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किये गए प्रयासों का आभार व्यक्त करते हैं।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply