Skip to content
Friday, 6 November 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

मप्र शिक्षक संघ अपनी माँगों को लेकर भोपाल में धरना देगा

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:
सेमरी हरचंद – मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आव्हान पर जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रांतव्यापी धरना का आयोजन भोपाल में किया जाएगा।
संघ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लक्षीराम इंगले महामंत्री क्षत्रवीर सिंह राठौड़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिम्मतसिंह जैन क्षेत्र प्रमुख विजय सिंह, राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री संजय राउत प्रांतीय उपाध्यक्ष एनके शुक्ला, अशोक दीक्षित एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में प्रमुख 3 सूत्रीय मांगों के लिए 26 फरवरी को शाहजहानी पार्क में 12.30 बजे से जंगी प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम के लिए जिला सहित पूरे प्रदेश से लगभग 15 हजार शिक्षकों के प्रदर्शन में भाग लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
बताया है कि पुरानी पेंशन योजना तत्काल लागू करने की पहली मांग के अलावा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का कहना है कि प्रदेश के हजारों शिक्षक पूरे सेवाकाल में बिना एक भी पदोन्नति के प्रति माह सेवानिवृत्त होते जाते हैं। विशेष रुप से पुराने शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध होने के कारण उन्हें उसी पद पर अपने से कनिष्ठ नवीन संवर्ग के लोक सेवकों के अधीन कार्य करना पड़ता है और अधिकांश शिक्षक इन पदों की योग्यता का अनुभव भी रखते हैं और वेतनमान भी प्राप्त कर रहे हैं। यदि रिक्त पदों पर योग्यता अनुसार पदोन्नति पदनाम देकर इन शिक्षकों को पदस्थ किया जाता है, तो विभाग पदों की पूर्ति हो जाने से निश्चित रूप से शिक्षा में गुणवत्ता भी आएगी और हजारों शिक्षक परिवारों का भला होगा। जिला कार्यकारिणी नर्मदापुरम ने अधिकाधिक सत्याग्रहियों को धरने में सम्मिलित करने भरपूर प्रयास करने की बात कही है।
यह हैं मुख्य मांगें : शिक्षकों ने अति शीघ्र पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने, कई दशकों से पदोन्नति न होने से वेतन योग्यता अनुरूप पदनाम प्रदान करने, शिक्षकों, गुरुजी, संविदा शाला शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता क्रमोन्नति दिए जाने, पदनाम पदोन्नति का लाभ दिए जाने की मांग की है।
165 Views
What do you think?

Leave a Reply