Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

किसान को बिना लोन दिए ही बना दिया कर्जदार

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, बैतूल। सरकार एक ओर किसान हितैषी होने का दावा करती है, उनका कर्ज माफ करने की बात करती है। वहीं दूसरी ओर किसानों को कर्ज तले दबाने बिना लोन दिए ही उन्हें कर्जदार बनाया जा रहा है। यह हैरान करने वाला मामला भैंसदेही से सामने आया है। जिला सहकारी बैंक भैंसदेही द्वारा किसान को अपना कर्जदार बताया जा रहा है। आनन-फानन में पीडि़त किसान ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आवेदन देकर इस मामले का निराकरण करने की मांग की है। शिकायतकर्ता किसान रंगीलाल मेश्राम के अनुसार वह ग्राम कौडिया पोस्ट बडगांव तहसील भैंसदेही का निवासी है। किसान का कहना है कि उनके किसी भी परिवार के सदस्य द्वारा जिला सहकारी बैंक भैंसदेही से कोई लोन नहीं लिया गया, ना ही मेरे परिवार के सदस्य का कोई बैंक में खाता भी नहीं है। फिर भी हमारी जमीन पर जिला सहाकारिता बैंक भैंसदेही का बंधक खसरा, नकल पर लिखा आ रहा है। किसान ने बताया कि पहले उनके दादाजी के नाम पर खेती थी, दादाजी द्वारा सेन्ट्रल बैंक भैंसदेही से 2011 में केसीसी लोन लिया गया था। उसके बाद कोई दूसरे बैंक से लोन नहीं लिया गया था। उस लोन को उन्होंने 23 दिसंबर 2021 को चुका दिया। इसके बाद में 1.566 हेक्टेयर के दो बटवारे हो गए। किसान के हिस्से के बटवारे पर जिला सहकारी बैंक भैंसदेही का बंधक लिखा आ रहा है। किसान ने बताया कि पूर्व में जब उन्होंने नकल निकाली थी तो बंधक नहीं आ रहा था। इस संबंध में उन्होंने बैंक के अधिकारियों से बात की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ है। किसान ने कलेक्टर से उनकी भूमि को बंधन मुक्त करने का आग्रह किया।
————————-

123 Views
What do you think?

Leave a Reply