अनोखा तीर, सोडलपुर। जिले के बाद जनपद और अब ग्राम पंचायत में हर सोमवार-मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत स्तर की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा और जिन शिकायतों का निराकरण नहीं होगा तो वह संबंधित विभाग को भेजी जाएंगी। मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन में आयोजित जन सुनवाई के दौरान एक-दो शिकायतें आई। इस अवसर पर पटवारी विकास जोशी, सचिव रामपाल सोलंकी, सहायक सचिव सुमित चौधरी , आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
————————–
133 Views



