अनोखा तीर, करताना। ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। चूंकि अब ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत में ही सप्ताह के हर सोमवार और मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। सोमवार-मंगलवार को ग्राम पंचायत नौसर पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में 27 आवेदन आए। जिनमें ग्रामीणों ने खाद्यान्न पर्ची, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य समस्या संबंधित आवेदन दिए। ग्राम पंचायत में तहसीलदार ऋतु भार्गव ने जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उन्हें तत्काल हल करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सरपंच जगदीश चावरे, सचिव पुलकित तिवारी, रोजगार सहायक, विनोद मांझी सहित ग्रामीण मौजूद थे।
—————————
पंचायत स्तर पर हल होंगी ग्रामीणों की समस्याएं

Text Size:
210 Views
What do you think?






