विकास पवार, बड़वाह। मालवा-निमाड़ में लगातार बारिश के चलते इंदिरा सागर बांध और ओंकारेश्वर बांध के गेट खोले जाने के कारण नर्मदा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखकर इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर बने मोटक्का पुल पर आवागमन मंगलवार रात से ही प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया था। जिसे नर्मदा नदी का जल स्तर कम होने पर 40 घंटे बाद खोला गया। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर निकलने वाले हजारों वाहनों को देशगांव खंडवा होकर निकाला गया। पुल पर आवागमन शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
——————————
इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर बने मोटक्का पुल पर आवागमन प्रारंभ

Text Size:
135 Views
What do you think?






