Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
अंतर्राष्ट्रीय

America | अमेरिका में बड़ी वारदात, फिलीपीन के सरकारी अटॉर्नी की गोली मारकर हत्या

1 min read
Text Size:

File Photo

अमेरिका: फिलीपीन के एक सरकारी अटॉर्नी की उसकी फिलाडेल्फिया यात्रा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि जॉन अल्बर्ट लायलो अपनी मां के साथ फिलाडेल्फिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के पास एक लाल बत्ती पर उनकी ‘उबर’ (निजी कैब) रुकी। तभी पीछे से एक काली गाड़ी उनके पास आकर रुक गई और उसमें से उनकी कार पर कई गोलियां चलाईं गई। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लायलो के सिर में गोली लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमला के कारण का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि हमले में लायलो, उनकी मां या उबर चालक में से किसे निशाना बनाया गया था।

फिलाडेल्फिया के ‘केवाईडब्ल्यू-टीवी’ के अनुसार, फिलीपीन के महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि लायलो फिलीपीन सरकार के अटॉर्नी थे। उबर चालक और अटॉर्नी की मां के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply