Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

हर कभी पेट्रोल का टोटा , लोग परेशान

3 min read
Text Size:


– गाडिय़ों को धकेलकर ले जाना मजबूरी बना
– बीतें दो दिनों से बिगड़ी नजर आ रही व्यवस्था

अनोखा तीर, हरदा। बीतें दो दिनों से मुख्यालय सहित आसपास के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत की बात सामने आई है। स्थिति यह है कि कौन से पंप पर कब पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाएं, कोई भरोसा नही है। इन दिनों हाल यह है कि लोग पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल निराशा हाथ लग रही है। इस दौरान लोग एक-दूसरे से यह पूछते नजर आ रहे हैं कि भाई कौनसे पंप पर पेट्रोल मिलेगा ? इतना ही नही, जिन लोगों की गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो ही गया और पंप पर पेट्रोल नही मिला, तो उनके समक्ष गाड़ी धकेलकर ले जाने के सिवाय कोई विकल्प नही है। ऐसा ही कुछ हाल गुरूवार को इन्दौर रोड स्थित पंपों पर देखने को मिला। जहां एक के बाद एक सभी पंपों पर पेट्रोल नही मिला। जबकि इस दिन गंगादशमीं का पावन पर्व था। शहरवासियों के अलावा गांव-देहात से लोग परिवार के साथ नर्मदा नहाने निकले थे। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि आगे इस समस्या से दो-चार करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में जहां कुछ लोगों ने अगले पंप के भरोसे गाड़ी दौड़ा दी, वहीं कुछ लोगों ने वापस लौटना ही बेहतर समझा। बता दें कि इन्दौर रोड पर हरदा-हंडिया के बीच पांच पेट्रोल पंप हैं। सांई मंदिर से लेकर अतरसमा तक तीन पंप हैं, इनमें से एक भी पंप पर पेट्रोल-डीजल नही था। गनीमत है कि कोलीपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों को बड़ा सहारा मिला। जहां सुबह ही पेट्रोल की गाड़ी खाली हुई थी। वहीं आगे चलकर हंडिया स्थित पंप पर भी लोगों की व्यवस्था बन गई। किन्तु सीमित स्टॉक के चलते यहां वाहन चालकों को केवल 100-200 रूपए का पेट्रोल दिया गया। उनकी इस पहल से सभी वाहनों को अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से पेट्रोल मिल गया।
रोलिंग बनाए रखने बंद किया पंप
कुछ इसी तरह शहर के एक पेट्रोल पंप पर गुरूवार रात तक गाड़ी पहुंचना तय था। इससे पहले पंप पर पेट्रोल खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। जिसके चलते पंप संचालक को पेट्रोल विक्रय पर ब्रेक लगाना पड़ा। चर्चा दौरान उन्होंनें बताया कि इमरजेंसी के लिए यह कदम उठाना पड़ रहा है। पंप शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक बंद रखा गया।
तीनों पंप पर लटके मिले ताले
इन्दौर रोड पर सांई मंदिर स्थित पेट्रोल पंप, हरियाली बाजार स्थित पंप और कुछ कमदों की दूरी पर एस्सार के पंप पर पेट्रोल नही था। इनमें से प्लाटं स्थित दोनों पंप पूरी तरह क्लोज दिखे। यहां नोटिस बोर्ड पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नही होने की बात लिखी हुई थी। इन पंपों पर पेट्रोल नही मिलने के कारण लोगों को गाड़ी धकेलना पड़ा।

पेट्रोल पंप से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हाल ही में पेट्रोलियम कंपनी ने नया नियम जारी किया है। जिसके तहत पंप डीलरों को राशि एडवांस जमा करनी है, तब जाकर एक-दो दिन में गाड़ी आएगी। जबकि पहले भुगतान को लेकर नियम थोड़े शिथिल थे। गाड़ी आने के बाद शाम तक भुगतान हो जाता था। लेकिन नए नियम से कहीं ना कहीं पेट्रोल-डीजल की रोलिंग टूट रही है। इसकी एक वजह यह भी है राशि जमा करने के बाद भी समय पर गाड़ी नही आ रही है। साथ ही कंपनी के पास भी माल की कमी बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि जिले में करीब 72 पेट्रोल पंप हैं। वहीं 6-7 पेट्रोल पंप निर्माणाधीन हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्दौर के मांगलिया से भारत पेट्रोलियम और हिन्दूस्तान ऑयल तथा इटारसी स्थित इंडियन ऑयल के डिपो से हरदा में पेट्रोल-डीजल की गाड़ी आती हैं।

203 Views
What do you think?

Leave a Reply