Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

खेती-किसानी को संबल देगा केन्द्र सरकार का स्वागत योग्य निर्णय : मंत्री श्री पटेल एमएसपी वृद्धि पर प्रधानमंत्री और केन्द्रीय कृषि मंत्री का किया आभार व्यक्त

2 min read
mpinfo_NewsImage_b.jpg
Text Size:

mpinfo_NewsImage_b.jpg

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, खाद्य प्र-संस्करण उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर का आभार मानते हुए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि से खेती-किसानी को नया संबल मिलेगा।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय आर्थिक मामलों की मंत्री-मण्डलीय समिति ने लिया है। समिति की मंजूरी से खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिये गये हैं, जिससे किसानों को वर्ष 2013-14 की तुलना में लागत मूल्य पर 50 से 85 प्रतिशत तक का मुनाफा होगा।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि समिति की मंजूरी के बाद अब मक्का 1962 रूपये, धान 2040 रूपये, ज्वार (हाइब्रिड) 2970 रूपये, ज्वार (मालदंडी) 2990 रूपये, सोयाबीन 4300 रूपये, मूंगफली 5850 रूपये, कपास (मध्यम रेशा) 6080 रूपये, कपास (लम्बा रेशा) 6380 रूपये, सूरजमुखी 6400 रूपये, तुअर और उड़द 6600 रूपये, रामतिल 7287 रूपये, मूंग 7755 रूपये और तिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7830 रूपये प्रति क्विंटल होगा।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply