Skip to content
Friday, 16 October 2026
सभी

Kanpur violence | कानपुर में पोस्टर लगने बाद 12 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 50 लोग

2 min read
up police twitter
Text Size:

up police twitter

उत्तर प्रदेश, यूपी में बीते शुक्रवार को कानपुर में भडके हिंसा में पुलिस लगातार दंगाइयों की धरपकड़ कर रही है। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में भडके दंगे में अन्य 38 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा जारी पोस्टर में संदिग्धों में 12 अन्य उपद्रवियों के फोटो चस्पा हुए हैं। कानपुर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी की माने तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो क्लिप की जांच पड़ताल कर करीब 100 लोगों को चिन्हित किया है। पुलिस ने चिन्हित दंगाइयों में अब तक लगभग कुल 50 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

योगी सरकार के दिशा निर्देशों पर कानपुर पुलिस ने दरअसल ने हिंसा में कथित तौर पर शामिल मुख्य आरोपियों का जगह-जगह पोस्टर व होर्डिंग चस्पा किया है।इसके अलवान पुलिस ने तीन विशेष जांच दल (SIT) गठित की है। घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज की निगरानी करके आरोपियों की पहचान करके टीम  सीसीटीवी फुटेज को एसआईटी प्रमुख को सौप रही है। जिसके आधार पर जांच के बाद सभी आरोपियों की धरपकड़ हो रही है।

कानपुर पूर्व के डीसीपी प्रमोद कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, बीते  3 जून की दंगे में सम्मलित लगभग 20 मुख्य उपद्रवियों की तस्वीर लगे करीब 25 होर्डिंग क्षेत्र में प्रमुख स्थान पर लगा दिया गया है। इन होर्डिग और पोस्टरों के माध्यम से पुलिस को इन्हें पहचानने मदद तथा सूत्रों से इनकी तात्कालिक स्थान व स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाती है। जिससे हमें इन्हें गिरफ्तार करने में सुविधा मिल जाती है। हमने प्स्त्रों के माध्यम से थाना प्रभारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर साझा किया है। जिसपर हमें लोग गुप्त रूप से जानकारी दे सकतें है उनकी पहचान भी हम गुप्त रखते हैं।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply