Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

कलेक्टर श्री गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

1 min read
Text Size:
हरदा- कलेक्टर ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के साथ गुरुवार सुबह जिला अस्पताल हरदा के परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में निर्मित होने वाले 100 बिस्तरीय वार्ड के निर्माण कार्य के लिए पीआईयू के कार्यपालन यंत्री को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में साफ सफाई के बेहतर इंतजाम करने के लिए भी सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा को निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गर्ग ने अस्पताल परिसर में गंदगी पाए जाने पर जिला अस्पताल के सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी पर 20 हजार रुपए अर्थदंड लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए नियुक्त एजेंसी के सुपरवाइजर को भी ड्यूटी पर तैनात एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों को वर्दी में अस्पताल में ड्यूटी करने के निर्देश दिए । कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र, मर्चुरी, प्रसव पूर्व भर्ती वार्ड तथा प्रसवोत्तर भर्ती वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूति वार्ड में तैनात चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिए कि प्रसव के लिए आई महिलाओं को अनावश्यक प्राइवेट अस्पतालों के लिए रेफर ना करें । उन्होंने कहा कि अत्यावश्यक होने पर ही प्रसूता महिलाओं को रेफर किया जाए।
111 Views
What do you think?

Leave a Reply