त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2022 के लिये सोमवार को अधिसूचना का प्रकाशन जिले में किया गया। सोमवार से ही नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य भी शुरू हो गया। खिरकिया विकासखण्ड में पंच एवं सरपंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने हेतु कुल 10 क्लस्टर बनाये गये है। इन सभी स्थानों पर नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंच व सरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।
मांदला के ग्राम पंचायत भवन में सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपयंत्री जल संसाधन श्री बी.एस. तोमर मादला, वारंग, वारंगी, सक्तापुर, खमलाय, वडनगर, काल्याखेडी, नीमखेडामाल के पंच व सरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। मरदानपुर के ग्राम पंचायत भवन में सहायक रिटर्निंग अधिकारी कृषि विस्तार अधिकारी श्री संजय जैन मुहालकला, मरदानपुर, बैडियाकला कालकुण्ड, रहटाकला, पीपल्याभारत, लोनी व नीमसराय के पंच व सरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। सारंगपुर के ग्राम पंचायत भवन में सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपयंत्री पीएचई श्री उमेश धुर्वे सारंगपुर, चौकड़ी, कुडावा, धनवाडा, बम्हनगांव पाहनपाट व नगावामाल के पंच व सरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।
चारूवा के ग्राम पंचायत भवन में सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी श्री अजय कुशवाह चारूवा, बावडिया, पोखरनी, पडवा, डेडगांवमाल व कालधड के पंच व सरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। टेमलाबाड़ीमाल के ग्राम पंचायत भवन में सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहायक उपयंत्री आरईएस सुश्री रेखा मण्डलोई टेमलाबाडीमाल, कानपुरा, जयमलपुरा, प्रतापपुरा, जूनापानी, भवरदी, मक्तापुर, भवरदीमाल व खेडीमाल के पंच व सरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। मोरगढ़ी के ग्राम पंचायत भवन में सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहायक उद्यान विस्तार अधिकारी श्री जी.एस. जाट मोरगढ़ी, जटपुरामाल, सांगवामाल, चिकलपाट, कुकडापानी, छुरीखाल व रामटेकरैयत के पंच व सरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। दीपगांवकला के ग्राम पंचायत भवन में सहायक रिटर्निंग अधिकारी बीआरसी श्री जी.आर. चौरसिया दीपगांवकला, सोमगावकला, नहालीकला, सारसूद, कडोलाराधी हसनपुरा, सावलखेडा के पंच व सरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।
न्यायालय नायब तहसीलदार सिराली में नायब तहसीलदार श्री भरत अहिरवार महेन्द्रगांव, धनकार, जिन्वानिया, पहटकला. ढोलगांवकला, आगारोल, लोलांगरा व वावडिया (नवीन) के पंच व सरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। मकड़ाई के ग्राम पंचायत भवन में सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपयंत्री पीडब्ल्यूडी श्री महेश मोरे मकडाई, पटाल्दा, सावरी, पीपल्याखुदिया, गोमगांव, आमाखाल व जामुखो के पंच व सरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। खुदिया के ग्राम पंचायत भवन में सहायक रिटर्निंग अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री डी.के. रिछारिया खूदिया, जामन्याखुर्द, भगवानपुरा व जूनापानी मकडाई के पंच व सरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।
नाम निर्देशन पत्र के साथ बिजली बिल का नो ड्यूज प्रमाण पत्र जमा करना होगा
पंचायत निर्वाचन 2021-22 के तहत त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों को अपने नाम निर्देशन-पत्र के साथ संबंधित मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी को देय समस्त देनदारियों का अदेय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। अदेय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर नाम निर्देशन-पत्र निरस्त कर दिया जायेगा। अदेय प्रमाण-पत्र नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा के लिये निर्धारित तिथि एवं समय तक संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को दिये जा सकते हैं। अदेय प्रमाण-पत्र 6 माह पूर्व की देय राशि के संबंध में प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों को अदेय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में असुविधा न हो, इसके लिये प्रत्येक विद्युत वितरण केन्द्र पर सुविधा काउंटर स्थापित करने के निर्देश भी दिये गये हैं। यदि किसी अभ्यर्थी के नाम से विद्युत कनेक्शन नहीं है, तो उन्हें ‘‘वितरण केन्द्र के रिकार्ड अनुसार आवेदक का कोई विद्युत कनेक्शन नहीं होना पाया जाता’’ ऐसा पत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा जारी किया जायेगा।