अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 वीं किश्त अंतरित करेंगे। इस अवसर जिले में ‘पीएम किसान उत्सव दिवसÓ मनाया जाएगा। इस अवसर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अशोक डेहरिया को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा तहसील एवं ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
0 Views


