अनोखा तीर, हरदा। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कमल कुंज, हरदा में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला प्रभारी प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में 5 जून से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस, विशेष जनसंपर्क अभियान, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, सभागार बैठकें, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम के संयोजन हेतु जिला समिति का गठन किया गया, जिसमें संयोजक के रूप में राजेश गोदारा, सह संयोजक प्रीति गहलोद तथा सदस्य के रूप में जगदीश सोलंकी, गया प्रसाद पांडे और विक्रांत अग्रवाल को नियुक्त किया गया।
————————–

