बेज़ुबानों की प्यास बुझाने में जुटीं समाजसेविका अनीता तुमराम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भीषण गर्मी के मौसम में जहां इंसान अपनी प्यास बुझाने के साधन तलाश लेता है, वहीं बेज़ुबान पक्षी और पशु पानी के लिए भटकते रहते हैं। उनकी इसी पीड़ा को समझते हुए बाप पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं सर्व आदिवासी समाज की पूर्व संगठन मंत्री अनीता तुमराम ने अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखकर सेवा कार्य शुरू किया है। अनीता तुमराम का कहना है कि इंसान तो किसी से पानी मांग सकता है, लेकिन बेज़ुबान जीव अपनी जरूरत नहीं बता पाते। ऐसे में उनके लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी का दायित्व है। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय अनीता तुमराम पिछले कई वर्षों से मानवता और जीव सेवा के कार्यों से जुड़ी हुई हैं। पिछले वर्ष उन्होंने 100 से अधिक स्थानों पर पक्षियों और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था कराई थी। इस वर्ष भी 50 से अधिक स्थानों पर पानी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही वे आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं के उत्थान, जागरूकता एवं सामाजिक विकास के लिए भी लगातार कार्य कर रही हैं। उनकी यह पहल न केवल जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दे रही है, बल्कि महिला समाज के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है।
————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!