हर्षोल्लास से मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, नेमावर। पुण्यश्लोका लोकमाता मां अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर नेमावर बस स्टैंड पर धनगर युवा सेना एवं धनगर समाज के सदस्यों द्वारा श्रद्धापूर्वक जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मां अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने मां अहिल्याबाई के आदर्शों, समाज सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि मां अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जनकल्याण, धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर धनगर समाज के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मां अहिल्या के जयघोष एवं समाज की एकता के संदेश के साथ हुआ।
—————————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!