मामा के घर से लौटते समय सड़क हादसे में युवक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात ग्राम कुसिया के पास फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक अपने मामा के घर से लौट रहा था, तभी पीछे से आ रही एक इनोवा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हंडिया थाना के एसआई जितेंद्र वैष्णव ने बताया कि देवास जिले के खातेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरछाखुर्द निवासी विजय पिता जगदीश टांक 38 हरदा जिले के सोडलपुर स्थित अपने मामा के घर गए थे। शाम को वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुसिया के पास नागपुर से इंदौर जा रही इनोवा कार क्र. एमएच 49 एएस 0961 के चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विजय टांक के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। रविवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि विजय टांक खेती-किसानी का कार्य करते थे। उनके परिवार में 16 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय पुत्र है। वे दो भाइयों में बड़े थे। पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार इनोवा कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण विजय की मौत हुई। चिकित्सकों का कहना है कि यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बचने की संभावना अधिक थी।
———————-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!