हरदा आदर्श महाविद्यालय में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया बसंत पंचमी उत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा आदर्श महाविद्यालय में ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना के पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा-अर्चना कर भव्य बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। उत्सव की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा इसे ज्ञान, सृजन और नवचेतना का पर्व बताया गया। विद्यार्थियों ने पीले वस्त्र धारण कर उत्सव की शोभा बढ़ाई। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक गणेश विश्वकर्मा, समाज कार्य के सहायक प्राध्यापक प्रभु दयाल उमरिया, योगिता गौर, प्रीति अग्रवाल, वाणी धार्मिक, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी छाया लॉन्गरे, संदीप खरे, नंदलाल पंवार, जितेंद्र बामने सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

72 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!