मां नर्मदा की गुप्त परिक्रमा के दौरान हरदा पहुंचे दीपदास महाराज, हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। श्री सिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर आश्रम बाघ जिला धार के मुख्य महंत 108 बृजमोहन दास महाराज के परम शिष्य दीपदास महाराज माता नर्मदा की गुप्त परिक्रमा के दौरान 22 जनवरी की रात्रि को हृदय नगरी हरदा पहुंचे। उनके आकस्मिक आगमन की सूचना मिलते ही युवा समाजसेवी राज जैन, दुर्गेश चौरै एवं अरुण विश्नोई ने रात्रि में ही पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर दीपदास महाराज के साथ आए लगभग 30 भक्तों सहित अन्य साधु-संतों के लिए भोजन एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई। साथ ही आगे की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। इस सेवा कार्य के माध्यम से हरदा जिले की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मान मिला और अतिथियों ने व्यवस्था की सराहना की।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!