पिनेकल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया बसंत पंचमी उत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। पिनेकल एकेडमी में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने श्रद्धा भाव से प्रार्थना की। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जिला समन्वयक स्वदेशी जागरण मंच योगमाया शर्मा, समाजसेविका एवं सॉफ्टवेयर डेवलपर डॉ. शिवांगी अग्रवाल, आंत्रप्रेन्योर एवं फ्रीलांसर कृतिका हाशाणी तथा संचालक सुल्ताना खान उपस्थित रहीं। पिनेकल एकेडमी के संचालक अब्दुल सईद खान ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन मां सरस्वती का पूजन कर विद्या की कामना की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान राम शबरी के घर पधारे थे, इसलिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। मुख्य वक्ता योगमाया शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में बेहतर करने की भावना विकसित होती है। फैंसी ड्रेस के माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न महापुरुषों और देवी-देवताओं के स्वरूपों में सजकर उनके सिद्धांतों को आत्मसात करते हैं। आंत्रप्रेन्योर कृतिका हाशाणी ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्येत्तर गतिविधियों को आवश्यक बताया। वहीं डॉ. शिवांगी अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें मंच और निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने राम, मां सरस्वती, मां काली, भगत सिंह, सैनिक सहित विभिन्न रूपों में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन मैडम सोहा खान एवं मैडम ममता भाटी ने किया। आयोजन के दौरान संस्था परिवार द्वारा अतिथियों को मां तुलसी का पौधा एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। अंत में संस्था की प्राचार्य काजल पांडे ने आभार व्यक्त किया।

75 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!