केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा अंतर्गत हुई क्विज प्रतियोगिता  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय हरदा में ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय चरुवा से एस्कॉर्ट शिक्षक बलवंत झोड के साथ विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुन्नास से जितेंद्र पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अबगांव खुर्द से सोनिया साहू, जेनर एजुकेशन सिस्टम हरदा से जितेश मंडलेकर तथा संस्कार विद्यापीठ हरदा से संदीप कश्यप अपने-अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर केंद्रीय विद्यालय हरदा के प्राचार्य प्रमोद कुमार कोरी द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उच्चतर माध्यमिक श्रेणी में जवाहर नवोदय विद्यालय के अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान संस्कार विद्यापीठ के हैत पटेल ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान संस्कार विद्यापीठ के यश शर्मा एवं केंद्रीय विद्यालय हरदा के शौर्य सोनी ने प्राप्त किया। माध्यमिक श्रेणी में केंद्रीय विद्यालय के पर्व मान्करे ने प्रथम स्थान, वत्सला स्वामी ने द्वितीय स्थान तथा अन्वि सिंह गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक जागरूकता, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतियोगी भावना का विकास करना रहा। इस अवसर पर मनीषा महाजन, अमित श्रीवास्तव, सुखवीर सिंह राजपूत, प्रेम नारायण मेहरा, साहिल दहिया, पायल गुस्सैन, दुर्लभ सुनेरिया सहित सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!