वीरेंद्र भाटी बने जिलाध्यक्ष  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-विद्युत बाह्यस्रोत कर्मचारी संगठन की बैठक में नई टीम का गठन
-8 प्रमुख समस्याओं पर हुई चर्चा
अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को विद्युत बाह्यस्रोत कर्मचारी संगठन (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) जिला हरदा की बैठक बलराम सभागार, कृषि उपज मंडी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश धामनदेकर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र सोनी नर्मदापुरम विभाग प्रमुख, मजदूर संघ तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रबल पंवार जिला महामंत्री, मजदूर संघ उपस्थित रहे। बैठक में सभी कर्मचारियों द्वारा सर्वसम्मति से वीरेंद्र भाटी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अन्य 12 कर्मचारियों को संगठन में प्रमुख जिम्मेदारी दी गई। बैठक में विद्युत कर्मचारियों की 8 प्रमुख समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिले के सभी वितरण केंद्रों से भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्ययोजना के तहत प्रथम चरण में विद्युत विभाग के महाप्रबंधक और उपमहाप्रबंधक को विद्युत मंडल में ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई गई। द्वितीय चरण में सर्वसम्मति से विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों की जिला टीम का गठन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी कर्मचारियों और भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने नई टीम को बधाई दी।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!