दयोदय गौशाला में परमार्थ भूसा गृह का भूमिपूजन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मगरधा रोड स्थित दयोदय गौशाला में आज परमार्थ भूसा गृह के निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के करकमलों द्वारा लगभग 3000 वर्गफूट क्षेत्रफल वाले भूसा गृह का भूमिपूजन किया गया। वर्तमान परिस्थितियों और आगामी भूसा संग्रहण की अधिकतम भंडारण क्षमता को ध्यान में रखते हुए इस भूसा गृह का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इसके निर्माण को आगामी दो माह में पूर्ण करने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने भूसा गृह निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में दयोदय गौशाला समिति के अध्यक्ष अनूप जैन, कार्यकारिणी सदस्य सोहन उन्हाले, कोषाध्यक्ष महेन्द्र अजमेरा, प्रदीप अजमेरा, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, राजेन्द्र जैन, राजकुमार जैन, नीलू मामा, विधायक प्रतिनिधि संजय जैन, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, अजय पाटिल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!