-ऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा
अनोखा तीर, हरदा। देवास के तुकोजीराव पवार स्टेडियम में 18 जनवरी को कराते इंडिया एवं मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में भरत रतन नेशनल कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरदा जिले से चयनित खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में 11 वर्ष आयु वर्ग (-25) वजन समूह में कु. पीहू पिता निलेश सेन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग में (30-35) वजन समूह में ईशा पिता सोहन सिंह राजपूत ने रजत पदक जीता। 12 वर्ष आयु वर्ग (35-40) वजन समूह में मेदेशा पिता डॉ. श्रीचंद पटेल (जाट) ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 14 वर्ष आयु वर्ग (-40) वजन समूह में कशिश पिता हरिओम विश्नोई ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बालक वर्ग में 14 वर्ष आयु वर्ग (-45) वजन समूह में मानस सेन पिता निलेश सेन ने रजत पदक प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग (-35) वजन समूह में विहान पिता भूपेंद्र विश्नोई (झाड़पा) ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हरदा जिला (मध्यप्रदेश) ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए ऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के दौरान निलेश सेन एवं रेणुका सेन (ब्लैक बेल्ट), अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता, को रेफरी की भूमिका के लिए चयनित किया गया था। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विक्रम सिंह पवार (देवास), कराते इंडिया के अध्यक्ष, विनय यादव, कराते इंडिया के सचिव एवं मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन के सचिव तथा उपस्थित अतिथियों द्वारा कोच निलेश सेन एवं पूरी टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई।
Views Today: 2
Total Views: 72

