कमल फैंस क्लब हरदा खिरकिया ने 10 रनों से जीता मुकाबला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम भंवरतलाव में जेबीआर क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आयोजक टीम ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये अभिन ओम पटेल भंवरतलाव द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपये साईं एग्रो हरदा प्रिंस पटेल द्वारा प्रदान किया गया है। प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में कमल फैंस क्लब हरदा खिरकिया विजय जेवल्या और दीपक गारू की टीम का मुकाबला पृथ्वी एग्रो टेक महेंद्रा ट्रैक्टर राहुल जलवाड़ा और कमलेश पड़ौदा की टीम से हुआ। टॉस जीतकर महेंद्रा ट्रैक्टर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह मैच 8-8 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कमल फैंस क्लब हरदा खिरकिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 104 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में पृथ्वी एग्रो टेक की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 95 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह कमल फैंस क्लब हरदा खिरकिया की टीम ने 10 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!