लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन मामले में चालान पेश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन
अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान दिवस पर पूर्व मंत्री व सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के संबंध में हरदा थाने में दर्ज आपराधिक प्रकरण क्र. 307/2024 को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा सदन में मांगी थी। इस पर गृह विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि आपराधिक प्रकरण क्र.307/2024 के अंतर्गत पूर्व मंत्री व सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल, कन्हैयालाल कुशवाह, मोहम्मद जफर अंसारी और भारत पटनेरे के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951 एवं 1989 की धारा 128, 130, 131 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गृह विभाग ने बताया कि उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा चालान न्यायालय में दिनांक 16/07/2025 को पेश कर दिया गया है, जो वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।

72 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!