एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने संयुक्त कलेक्टर को सौंपा आवेदन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। एसआईआर के संबंध में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, हरदा विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने और संजय जैन ने संयुक्त रूप से संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को एक लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने फार्म 6 एवं फार्म 7 से संबंधित जानकारी मांगी, साथ ही जिले में हुई एसआईआर प्रक्रिया में पाई गई विसंगतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। आवेदन में बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के तहत दावे, आपत्ति और नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 22 जनवरी निर्धारित की गई है। इस अवधि को देखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे एक माह बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि जिले के किसी भी मूल निवासी मतदाता का नाम न काटा जाए। जिन परिवारों के नाम सूची में हैं लेकिन किसी कारणवश मैपिंग में नाम नहीं आ पाए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर उचित निराकरण किया जाए, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इस पर संयुक्त कलेक्टर सतीश राय ने आश्वासन दिया कि सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे और सभी मामलों का समाधान नियमानुसार किया जाए।

53 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!