अनोखा तीर, हरदा। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति के तत्वावधान में जोशी कॉलोनी में बस्ती में सामाजिक समरसता के विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत राम का तेरा बार जाप से हुई, जिसके बाद भगवान राम के जयकारों के साथ कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति को सामाजिक समरसता का महत्व समझाया गया। विश्व हिंदू परिषद की उपाध्यक्ष स्मिता दुबे ने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम की पूजा हर समाज का व्यक्ति कर सकता है, उसी प्रकार हम सभी हिंदू एक हैं और किसी भी अलग-अलग जाति में बंटे नहीं हैं। उन्होंने एकता बनाए रखने पर जोर दिया। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की जिला संयोजिका रेखा विश्नोई ने कहा कि बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ आत्मसुरक्षा भी सीखनी चाहिए, ताकि उन्हें आने वाले खतरों से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए एकता आवश्यक है। कमला सोनी ने कहा कि अगर आज हम एकता से नहीं रहेंगे तो टुकड़ों में बट जाएंगे और हमारी ताकत आधी हो जाएगी। इसी क्रम में प्रज्ञा अग्रवाल, रागिनी सोनी और कल्पना काशिव ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में सभी बहनों को सुहाग सामग्री वितरित की गई और उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। अंत में भजन-कीर्तन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

