कांग्रेस विधायक के विवादित बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। महिलाओं पर दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर नारेबाजी की और चप्पलों से पुतले की पिटाई की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने कहा कि फूल सिंह बरैया का बयान महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और इसकी कड़ी निंदा की जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर महिला मोर्चा की महामंत्री पूजा शर्मा ने भी विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की मानसिकता महिला विरोधी है और पार्टी को ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा ने मांग की कि विधायक अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!