रंजीता धुर्वे का सीनियर कबड्डी नेशनल टीम में चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, टिमरनी। मध्य प्रदेश सीनियर महिला कबड्डी टीम के चयन में टिमरनी की खिलाड़ी रंजीता धुर्वे का राष्ट्रीय टीम के लिए चयन हुआ है। कबड्डी कोच अंकित जोशी ने बताया कि सीनियर महिला राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 27 जनवरी से 30 जनवरी तक हैदराबाद में किया जाएगा, जिसके लिए मध्य प्रदेश टीम का चयन पूर्ण हो चुका है।  मध्य प्रदेश टीम में कुल 14 बालिकाएं राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिनमें टिमरनी से रंजीता धुर्वे को टीम में शामिल किया गया है। रंजीता धुर्वे इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर चुकी हैं। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक जोशी पिंटू, संरक्षक मोहन चौहान, सचिव जेसी शर्मा, मंगल सिंह यादव, रामजीवन गोदारा, जगदीश शर्मा, अरुण वर्मा, संजय शाह, देवेंद्र भारद्वाज, सचिन दुबे, किशोर डूडी, कैलाश डूडी, सुनील दुबे, अतुल बारंगे, राजेश खेरवा, आलोक जैन, मुरली पाटिल, विनोद अग्रवाल, राजा भुस्कुटे, दीपक भाटी, गौरव शुक्ला, राजकुमार चंदेल, विजय सावनेर, सुरेश बघेल, धन्ना लाल जाट, राजेश बिश्नोई, अनिल बिश्नोई, सखाराम यादव सहित सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने रंजीता को बधाई दी।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!