दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से प्रकरण दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टेमागांव में रविवार शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना के बाद मामला थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेमागांव-कपासी रोड पर फरियादी राजेश पिता रामविलास भुसारे, उम्र 42 वर्ष, निवासी कपासी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह खेत में पानी देने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दो-तीन बार कुछ लोग मोटरसाइकिल से वहां से निकले। इस पर पूछताछ करने पर विवाद बढ़ गया और योगेंद्र मौर्य,  सहित अन्य आठ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने इस शिकायत पर धारा 296(बी), 351(3), 190, 192(2), 115(2) एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। वहीं दूसरी ओर फरियादी राजेश पिता मांगीलाल विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी वघवाड़ ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ आरोपी राजेश भुसारे एवं तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। इस पर पुलिस ने धारा 296(बी), 351(3), 115(2), (3), (5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

53 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!