ग्राम पंचायत सचिव की आकस्मिक मृत्यु

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-जिपं सीईओ ने प्रदाय की डेढ़ लाख की अनुग्रह सहायता राशि   
अनोखा तीर, हरदा। ग्राम पंचायत पलासनेर के सचिव ओमप्रकाश गुर्जर की सेवा के दौरान हृदयाघात से आकस्मिक मृत्यु हो गई। उनके निधन की सूचना मिलने पर आज जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसफ एवं जनपद सीईओ विश्वजीत पाटीदार उनके निज निवास ग्राम झुंडगांव में उपस्थित होकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर शासन के निर्देशानुसार मृतक के परिवार को डेढ़ लाख रुपये की अनुग्रह सहायता प्रदान की गई। श्रीमती अंजली जोसफ ने सचिव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि ग्रामीण विकास परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए और परिवार को हर संभव आर्थिक मदद दिलाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!